Wednesday, June 28, 2017

दुष्यन्त कुमार जी :ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा

--------- दुष्यन्त कुमार जी ----------

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आपको धोखा हुआ होगा 

यहाँ तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियाँ
मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा 

ग़ज़ब ये है कि अपनी मौत की आहट नहीं सुनते
वो सब के सब परीशाँ हैं वहाँ पर क्या हुआ होगा 

तुम्हारे शहर में ये शोर सुन-सुन कर तो लगता है
कि इंसानों के जंगल में कोई हाँका हुआ होगा 

कई फ़ाक़े बिता कर मर गया जो उसके बारे में
वो सब कहते हैं अब, ऐसा नहीं,ऐसा हुआ होगा 

यहाँ तो सिर्फ़ गूँगे और बहरे लोग बसते हैं
ख़ुदा जाने वहाँ पर किस तरह जलसा हुआ होगा 

चलो, अब यादगारों की अँधेरी कोठरी खोलें
कम-अज-कम एक वो चेहरा तो पहचाना हुआ होगा

दुष्यन्त कुमार जी :वो आदमी नहीं है मुकम्मल बयान है

---- दुष्यन्त कुमार जी --------------

वो आदमी नहीं है मुकम्मल बयान है
माथे पे उसके चोट का गहरा निशान है

वे कर रहे हैं इश्क़ पे संजीदा गुफ़्तगू
मैं क्या बताऊँ मेरा कहीं और ध्यान है

सामान कुछ नहीं है फटेहाल है मगर
झोले में उसके पास कोई संविधान है

उस सिरफिरे को यों नहीं बहला सकेंगे आप
वो आदमी नया है मगर सावधान है

फिसले जो इस जगह तो लुढ़कते चले गए
हमको पता नहीं था कि इतना ढलान है

देखे हैं हमने दौर कई अब ख़बर नहीं
पैरों तले ज़मीन है या आसमान है

वो आदमी मिला था मुझे उसकी बात से
ऐसा लगा कि वो भी बहुत बेज़ुबान है

Saturday, January 7, 2017

रोटी कितनी महँगी है ये वो औरत बताएगी - Adam Gondvi

वो जिसके हाथ में छाले हैं पैरों में बिवाई है 
उसी के दम से रौनक आपके बंगले में आई है 

इधर एक दिन की आमदनी का औसत है चवन्नी का 
उधर लाखों में गांधी जी के चेलों की कमाई है 

कोई भी सिरफिरा धमका के जब चाहे जिना कर ले 
हमारा मुल्क इस माने में बुधुआ की लुगाई है 

रोटी कितनी महँगी है ये वो औरत बताएगी 
जिसने जिस्म गिरवी रख के ये क़ीमत चुकाई है

Adam Gondvi: तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है

तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है 
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है 

उधर जम्हूरियत का ढोल पीते जा रहे हैं वो 
इधर परदे के पीछे बर्बरीयत है ,नवाबी है 

लगी है होड़ - सी देखो अमीरी औ गरीबी में 
ये गांधीवाद के ढाँचे की बुनियादी खराबी है 

तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के 
यहाँ जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में: Adam Gondvi

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में
मुसल्सल फ़न का दम घुटता है इन अदबी इदारों में

न इन में वो कशिश होगी , न बू होगी , न रआनाई
खिलेंगे फूल बेशक लॉन की लम्बी कतारों में

अदीबो ! ठोस धरती की सतह पर लौट भी आओ 
मुलम्मे के सिवा क्या है फ़लक़ के चाँद-तारों में

रहे मुफ़लिस गुज़रते बे-यक़ीनी के तजरबे से
बदल देंगे ये इन महलों की रंगीनी मज़ारों में

कहीं पर भुखमरी की धूप तीखी हो गई शायद
जो है संगीन के साये की चर्चा इश्तहारों में.

जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक़्क़ाम कर देंगे: Adam Gondvi

जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक़्क़ाम कर देंगे
कमीशन दो तो हिन्दोस्तान को नीलाम कर देंगे

ये बन्दे-मातरम का गीत गाते हैं सुबह उठकर
मगर बाज़ार में चीज़ों का दुगुना दाम कर देंगे

सदन में घूस देकर बच गई कुर्सी तो देखोगे
वो अगली योजना में घूसखोरी आम कर देंगे

जो उलझ कर रह गई है फाइलों के जाल में: Adam Gondvi

जो उलझ कर रह गई है फाइलों के जाल में
गाँव तक वो रोशनी आएगी कितने साल में

बूढ़ा बरगद साक्षी है किस तरह से खो गई
रमसुधी की झोंपड़ी सरपंच की चौपाल में

खेत जो सीलिंग के थे सब चक में शामिल हो गए
हमको पट्टे की सनद मिलती भी है तो ताल में

जिसकी कीमत कुछ न हो इस भीड़ के माहौल में
ऐसा सिक्का ढालना क्या जिस्म की टकसाल में

Friday, January 6, 2017

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए-- दुष्यन्त कुमार ( Dushyant Kumar)

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी
शर्त थी लेकिन कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए



Friday, July 5, 2013

Lamha Bhar Apna Hawaon Ko Bananay Waalay

Lamha Bhar Apna Hawaon Ko Bananay Waalay
Ab Na Aayein Ge Palat Kar Kubhi Jaanay Waalay

Kia Milay Ga Tujhe Bikhray Howay Khwaabon Ke Siwa ?
Ay Rait Pe Chaand Ki Tasveer Banaanay Waalay

Sab Ne Pehna Tha Baday Shoq Se Kaghaz Ka Libaas
Jis Qadar Loog Thay Baarish Mein Nahaanay Waalay

Mar Gaye Hum Tou Ye Qutbay Pe Likha Jaye Ga
So Gaye Aap Zamaanay Ko Jagaanay Waalay

Dar-o-Deewaar Pe Hasrat Si Barasti Hai “Qateel”
Jaanay Kis Dais Gaye Pyaar Nibhaanay Waalay ?

Tere mehndi lage hathon pe mera naam likha hai

Tere mehndi lage hathon pe mera naam likha hai,
Zara se lafzz main kitna paighaam likha hai,

Yeh teri shaan ke shayaa’n nahin lekin majboori,
Teri masti bhari ankhon ko mene jaam likha hai,

Main shayar hoon, magar agey na barh paya riwayat se,
Labon ko pankhrri*, zulfon ko mene shaam likha hai,

Mujhe maut aaye gi jab bhi tere pehluu main ayegi,
Tere gham ne bohat acha mera anjaam likha hai,

Meri qismat mein hai ik din griftaar-e-wafaa hona,
Mere chehre pe tere pyaar ka ilzaam likha hai,

Qateel ik khubsurat buut hai, main jis ka pujaari hoon,
Mere mazhab ke khaaney mein magar Islam likha hai.

Wednesday, October 1, 2008

कभी किताबों मैं फूल रखना कभी दरख्तों पे नाम लिखना,

कभी किताबों मैं फूल रखना कभी दरख्तों पे नाम लिखना,
भी याद है अज्ज तक वोह नज़र से हर्फ़ ऐ सलाम लिखना॥

वोह चाँद चेहरे, वोह बहकी बातें सुलगते दिन थे सुलगती रातें,
वोह छोटे छोटे से कघजों पैर मोहबतों के पयाम लिखना॥

गुलाब चेहरों से दिल लगना वोह चुपके चुपके नज़र मिलाना,
वोह अर्जून्न के खुवाब बुनना वोह किस ऐ नातमाम लिखना॥

मेरे नगर के हसीं फिजाओं! कहें जो उन का निशान पो,
तो पूछना कहाँ बसे वोह कहाँ है उन का कायम लिखना॥

गए रूटों मैं हस्सन हमारा बस एक हे तो यह मश्घला था,
किसी के चेहरे को सुबह लिखना किसी के जुल्फ को शाम लिखना॥

Wednesday, September 24, 2008

जब हम छोटे बच्चे थे, माँ उपले थापा करती थी

जब हम छोटे बच्चे थे, माँ उपले थापा करती थी
हम उपलों पर शक्लें गूंथा करते थे
आँख लगाकर ? कान बनाकर
नाक लगाकर
पगड़ी वाला ? टोपी वाला
मेरा उपला ?
तेरा उपला
अपने अपने जाने पहचाने नामों से उपला थापा करते थे

हँसता खेलता सूरज रोज़ सबेरे आकर
गोबर के उपलों में खेला करता था
रात को आँगन में जब चूल्हा जलता था
हम सरे चूल्हे घेर के बैठे रहते थे
किस उपले की बारी आई
किसका उपला राख हुआ

वो पंडित था
एक मुन्ना था
एक दसरथ था

बरसों बाद मैं
शमशान में बैठा सोच रह हूँ
आज रात इस वक़्त के जलते चूल्हे में
एक दोस्त का उपला और गया.

Wednesday, September 10, 2008





Us mod se shuru kareN phir Ye zindagi

     
उस मोड़ से शुरू करें फिर ये ज़िन्दगी

उस मोड़ से शुरू करें फिर ये ज़िन्दगी
हर शय जहाँ हसीं थी, हम तुम थे अजनबी

लेकर चले थे हम जिन्हें जन्नत के ख्वाब थे
फूलों के ख्वाब थे वो मोहब्बत के ख्वाब थे
लेकिन कहाँ है उनमें वो पहले सी दिलकशी

रहते थे हम हसीं ख्यालों की भीड़ में
उलझे हुए हैं आज सवालों की भीड़ में
आने लगी है याद वो फुर्सत की हर घड़ी

शायद ये वक्त हमसे कोई चाल चल गया
रिश्ता वफ़ा का और ही रंगों में ढल गया
अश्कों की चान्दिनी से थी बेहतर वो धुप ही


Ye Daulat bhi le lo ye Soharat bhi le lo

     य दौलत भी ले लो, य शोहरत भी ले लो

य दौलत भी ले लो, य शोहरत भी ले लो
भले चीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बच्चपन का सावन
वो कागज़ की कस्थी वो बारिश का पानी

मोहल्ले की सबसे निशानी पुराणी
वो बुधिया जिसे बच्चे कहते थे नानी
वो नानी की बातों में परियों का डेरा
वो चेहरे के झुरियों में सदियों का फेरा
भुलाए नहीं भूल सकता है कोई
वो चोटी सी रातें वो लम्बी कहानी

कड़ी धुप में अपने घर से निकलना
वो चिडिया वो बुलबुल वो ठिठली पकड़ना
वो गुडिया की शादी पे लड़ना झगड़ना
वो झूलों से गिरना, वो गिर के संभालना
वो पीथल के छल्लों के प्यारे से थो'फे
वो टूटी हुई चूडियों की निशानी

कभी रे'टी के ऊंचे तिलों पे जाना
घरोंदे बनाना, बनाके मिटाना
वो मासूम चाहत की तस्वीर अपनी
वो ख्वाबों खिलोनो की ताबीर जागीर अपनी
न दुनिया का ग़म था न रिश्तों के बंधन
बड़ी खूबसूरत थी वो जिंदगानी

Tumko dekha to ye khayal aaya

तुम को देखा, तो य ख़याल आया
तुम को देखा, तो य ख़याल आया
जिंदगी धुप तुम घना साया

आज फ़िर दिल ने, एक तमन्ना की
आज फ़िर दिल को, हम ने समजाया

तुम चले जाओगे, तो सोचेंगे
हम ने क्या खोया, हम ने क्या पाया

हम जिसे गुनगुना नहीं सकते
वक्त ने एसा गीत क्यो गाया?
Aoo Aise Mohabat Kare 2
maar Bhi Jaye Tu Zinda Raahe X2

aoo Aise Mohabat Kare
aoo Aise Mohabat Kare
maar Bhi Jaye Tu Zinda Raahe
maar Bhi Jaye Tu Zinda Raahe

phool Kahete Hai Has Kar Jeeyo
khushbooyo Ko Loote Raho X2
bulbulo Ki Tarha Aye Sanam
pyar Ke Geet Gaate Rahe
pyar Ke Geet Gaate Rahe

zindagi Hai Wahi Zindagi
joh Mohabaat Mei Doobi Rahe
hona Paye Juda Aye Sanam
hona Paye Juda Aye Sanam
aoo Hum Aaj Ayse Mille
aoo Hum Aaj Aise Mille

bhrast Karta Rahe Asmaan X2
naz Hum Paar Kare Do Jahaa X2
dastani Humari Sanam X2
mahefilo Mei Hamesha Rahe X2

aoo Ayse Mohabat Kare
marbhi Jaye Tu Zinda Rahe

Tere aane ki jab khabar mahake

तेरे आने की जब ख़बर महके

आने की जब ख़बर महके
तेरी खुशबू से सारा घर महके....
शाम महके तेरे तसब्वुर से -२
शाम के बाद फ़िर सहर महके....
शाम के बाद फ़िर सहर महके....
तेरे आने की जब ...

रात भर सोचता रहा तुझको -२
ज़हनो दिल मेरे रात भर महके ...
ज़हनो दिल मेरे रात भर महके...
तेरे आने की जब .....

याद ए तो दिल मुनवर हो-२
दीद हो जाए तो नज़र महके....
दीद हो जाए तोह नज़र महके...
तेरे आने की जब ...

वोह घड़ी दो घड़ी जहा बैठे -२
वोह ज़मीन महके वोह शजर महके...
वो ज़मीन महके वो शजर महके...
तेरे आने की जब ....

Tere Aanay Ki Jab Khabar Mehkay - Jagjit Singh - Awesome video clips here

Tuesday, September 9, 2008

Kabhii to aasmaan se chaand utare jaam ho jaaye

कभी तो आसमान से चाँद उतरे जाम हो जाए

कभी तो आसमान से चाँद उतरे जाम हो जाए
तुम्हारे नाम की इक खूबसूरत शाम हो जाए

हमारा
दिल सवेरे का सुनहरा जाम हो जाए
चरागों की तरह आँखें जलें जब शाम हो जाए

अजब हालत थे यूं दिल का सौदा हो गया आख़िर
मोहबात की हवेली जिस तरह नीलाम हो जाए

समंदर
के सफर में इस तरह आवाज़ दो हमको
हवाएं
तेज़ हों और कश्तियों में शाम हो जाए

मैं
ख़ुद भी एहतियातन उस गली से कम गुज़रता हूँ,
कोई
मासूम क्यों मेरे लिए बदनाम हो जाए

मुझे
मालूम है उस का ठिकाना फिर कहाँ होगा
परिंदा
आसमान छूने में जब नाकाम हो जाए

उजाले
अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो
न
जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए

Friday, August 22, 2008

चलो एक बार फिर से अजनबी ..

चलो एक बार फिर से, अजनबी बन जाए हम दोनों -२
न मैं तुमसे कोई उम्मीद रखूँ दिलनवाज़ी की
न तुम मेरी तरफ़ देखो ग़लत अंदाज़ नज़रों से
न मेरे दिल की धड़कन लड़खादाये मेरी बातों में
न ज़ाहिर हो तुम्हारी कश्म-काश का राज़ नज़रों से
चलो एक बार फिर से..
तुम्हें भी कोई उलझन रोकती है पेशकदमी से
मुझे भी लोग कहते हैं, की यह जलवे पराये हैं
मेरे हमराह भी रुस्वाइयां हैं मेरे माझी की -२
तुम्हारे साथ भी गुजरी हुई रातों के साए हैं
चलो एक बार फिर से..
तार्रुफ़ रोग हो जाए तो उसको भूलना बेहतर
ताल्लुक बोझ बन जाए तो उसको तोड़ना अच्छा
वोह अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन -२
उसे एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा
चलो एक बार फिर से..